आजकल की पति और पत्नी
पति - अरे भाई मुझे नौकरी नहीं मिली तो क्या करूं? बेरोजगार हूं तो क्या हुआ? थोड़ा बहुत तो कमा ही लेता हूं. पत्नी - तुमसे शादी करके तो मेरी किस्मत फूट गई है. तुम्हारी कुछ इनकम तो है नहीं. पति -अरे भाई तुम भी तो ₹ 8000 महीने का कमाती हो. बैंक में फील्ड ऑफिसर का काम करके. तुमने तो मुझे अपनी इनकम में से कभी ₹1 नहीं दिया. पत्नी - यह तो पति का फर्ज होता है. पत्नी को खिलाने का. मेरी इनकम तो मेरे शौक पूरा करने के लिए है. अच्छा तुमने दिल्ली में जो 40 लाख का प्लाट बेचा, उसका पैसा कहां है. उसके पैसे मुझे दो पूरे. मैं ऐश करूंगी और अपने लिए गहने वगैरा बनाऊंगी. पति - जब मैंने 10 साल पहले 20 लाख का प्लॉट लिया था तो 15 लाख मां और पिताजी ने दिया था. 5लाख मैंने अपनी जेब में डाले थे तुम्हारे पास तो बहुत पैसे थे. तुमने तो ₹1 भी नहीं दिया. मैंने 15 लाख अपने मां पिताजी को वापस कर दिए और बाकी के पैसे मैंने अपना कर्जा चुकाने में लगा दिये. जब तुमने ₹1 खर्च नहीं किया तो तुम्हें लेने से क्या मतलब. पत्नी -अगर मुझे पैसे खर्च करने ही थे तो मैं अपने मायके में ही रहती. और तुमने ₹1500000 सास ससुर जी को वापस ...